Tuesday, September 1, 2026

TET विरोध मे प्रदर्शन...






 




*TET की बाध्यता के विरुद्ध शिक्षक दिवस पर काली पट्टी बांध कर विरोध प्रदर्शन ।*

अखिल भारतीय प्राथमिक शिक्षक संघ और ADPSS 1 सितम्बर 2025 से ही सुप्रीम कोर्ट के TET की बाध्यता के आदेश का विरोध कर रहा है। इसी क्रम में  संसद के मानसून सत्र में नेता प्रतिपक्ष राहुल गाँधी, नए शिक्षा मंत्री  प्रहलाद जोशी जी समेत 50 से ज्यादा लोक सभा और राज्य सभा सांसदों को ज्ञापन सौंपा। बहुत सारे सांसदों ने शिक्षकों की माँग को संसद में उठाया और शिक्षा मंत्री जी को भी ज्ञापन सौंपा। *नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी जी वादा किया है वो शिक्षक हित में TET का मुद्दा लोक सभा में उठाएंगे।*

इसी क्रम में AIPTF ने 5 सितम्बर को राष्ट्रीय शिक्षक दिवस पर सांकेतिक विरोध दर्ज कराने के लिए देश के सभी शिक्षकों से काली पट्टी बांध कर काम करने की अपील की है।अखिल दिल्ली प्राथमिक शिक्षक दिल्ली के सभी शिक्षकों से इस विरोध में भाग लेने की अपील करता है।


रविंद्र प्रधान 
कार्यकारी अध्यक्ष 

विजय धनखड़ 
उपाध्यक्ष 

देवेंदर माथुर 
सचिव 
*अखिल दिल्ली प्राथमिक शिक्षक संघ।*

No comments:

Post a Comment

TET विरोध मे प्रदर्शन...

  *TET की बाध्यता के विरुद्ध शिक्षक दिवस पर काली पट्टी बांध कर विरोध प्रदर्शन ।* अखिल भारतीय प्राथमिक शिक्षक संघ और ADPSS 1 सितम्बर 2025 से ...